नई वेब सीरीज ‘ऊप्स! अब क्या?’ 20 से होगी स्ट्रीमिंग
मुंबई । आगामी वेब सीरीज ‘ऊप्स! अब क्या?’ में तीन पीढ़ियों की महिलाओं के जीवन की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में इस वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नई वेब सीरीज ‘ऊप्स! अब क्या?’ 20 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।
यह सीरीज रोमांस, ड्रामा और हास्य से भरपूर होगी, जिसमें प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। शो में श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी, सोनाली कुलकर्णी, अभय महाजन, अपरा मेहता और एमी ऐला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं अपने-अपने रिश्तों और जीवन की चुनौतियों से कैसे निपटती हैं। इन पात्रों को आधुनिक प्रेम, परंपराओं और बदलते सामाजिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए दिखाया गया है। इसमें रोमांस के साथ-साथ हल्के-फुल्के हास्य और इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलेंगे।
ट्रेलर में कई ऐसे पल हैं जो दर्शकों को अपनी ही जिंदगी की झलक महसूस कराते हैं। इस शो को लेकर कलाकारों ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर की है। शो में मुख्य भूमिका निभा रहीं श्वेता बसु प्रसाद ने कहा, जब मैंने ‘ऊप्स! अब क्या?’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे लगा कि यह एक मजेदार और रोमांचक सफर होने वाला है। मेरे किरदार की जिंदगी अचानक पूरी तरह से बदल जाती है और इसे बहुत ही रोचक अंदाज में दिखाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जो प्यार, हंसी और पागलपन के बीच खुद को खोजने की यात्रा को बयां करती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखने में बहुत मजा आएगा। वहीं, जावेद जाफरी ने कहा, मुझे इस शो की सबसे खास बात यह लगी कि यह जीवन की बेतुकी बातों को बड़े मजेदार अंदाज में दिखाता है। इसमें हास्य भी है, इमोशन्स भी हैं और बहुत सारी अनोखी परिस्थितियां भी हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाती हैं।
यह एक ऐसी कहानी है जो परिवार, प्यार और रिश्तों की गहराई को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है। सोनाली कुलकर्णी ने भी इ

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज