खूनी लूट कांड में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार
मुरादनगर की ब्रहमनान कॉलोनी में मुनीम को गोली मारकर व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश फरार हो गए। पैर में गोली लगने से चार बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने लुट की घटना का महज 12घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।
देर रात बदमाशों ने गोली चला कर व्यापारी से लूट की गई थी। लूट का विरोध करने पर मुनीम को गोली मारकर कर घायल कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुरादनगर कस्बा की तरफ से आ रही दो मोटर साईकिल पर सवार छह युवकों को रोका। युवक गंगनहर पटरी की और भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया जैसे ही पुलिस टीम बाइक के पास पहुंची तो एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर घायल बदमाशों ने अपने नाम. शारुख पुत्र साबर, अभिषेक जाटव पुत्र जगपाल , नदीम पुत्र शौकीन अल्वी, शिवांश पुत्र तिलकराम बताया। जबकि पांचवें बदमाश ने अपना नाम हरीश उर्फ विशाल कश्यप पुत्र कल्लू कश्यप बताया। बदमाशों को हिरासत में लिया गया और एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 690 रूपये नगद व 03 रोकड बही खाते के अलावा दो बाइक, तीन तमंचे बरामद किए हैं।

भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे