जयपुर में पांच आईपीएल मैचों के लिए तैयारियां जोरों पर
जयपुर । आईपीएल 2025 के मुकाबले 22 मार्च से शुरु होने जा रहे हैं। इस बार जयपुर में भी पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल के लिए कार्यक्रम जारी किया था। इस कार्यक्रम के तहत ही 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल को लेकर इस बार बीसीसीआई ने नए नियम भी जारी किये हैं। इनके अनुसार अब खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और दोस्त ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकेंगे। ये नियम अभ्यास के दौरान भी लागू रहेगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को टीम बस से ही यात्रा करनी होगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को स्पष्ट रुप से आदेश दिया है कि परिवार के अलावा अभ्यास मैच के दौरान केवल मान्यता प्राप्त स्टाफ ही ड्रेसिंग रूम और खेल के मैदान पर जा सकेंगे, इन बातों के अलावा बीसीसीआई ने मैच के दिन के नियम भी नियम तय किए हैं जिसके अनुसार मैच के दौरान एलईडी बोर्ड्स के सामने बैठने की अनुमति नहीं होगी, खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप पहननी होगी।
परिवार और दोस्त अलग वाहन से यात्रा करेंगे और हॉस्पिटैलिटी एरिया से अभ्यास देख सकते हैं, साथ ही मैच से पहले अभ्यास करने के लिए टीमों को 2 नेट्स और मुख्य मैदान पर 1 साइड विकेट मिलेगा, ओपन नेट्स की अनुमति नहीं रहेगी, इसके अलावा और भी अन्य नियम तय किए गए हैं जिनका खिलाड़ियों को पालन करना होगा.
जयपुर में आईपीएल को लेकर खेल परिषद और एडहॉक कमेटी के आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर विवाद चल रहा था जो अब खत्म हुआ हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने जयपुर में इस बार खेल परिषद को आईपीएल मैच करवाने की जिम्मेदारी दी है पर ये भी साफ किया है कि अंतिम बार स्पोर्ट्स काउंसिल को यह जिम्मेदारी दी गई है, अगले साल से ऐसा नहीं होगा। साथ ही चेताया है कि अगर क्रिकेट संघ में स्थिति नहीं सुधरती है तो अगले साल जयपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन नहीं होगा।

आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर