राहुल गांधी को अपना नाम बदलकर इलेक्शन गांधी रख लेना चाहिए
हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना नाम बदलकर इलेक्शन गांधी रख लेना चाहिए। 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान पिछड़े वर्गों से किए वादों को पूरा न करने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए रामाराव ने पिछड़े वर्गों की घोषणा को 100 फीसदी झूठ बताया है।
मंगलवार के विधानसभा सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए रामाराव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा कि कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा वर्ग से संबंधित घोषणा के नाम पर बेशर्मी से झूठ फैलाया। उन्होंने लिखा- झूठ! बहुत झूठ! झूठ के अलावा कुछ नहीं! कल के विधानसभा सत्र ने तेलंगाना के लोगों को दो चीजें साफ कर दीं। एक विफल सरकार, जिसमें कोई स्पष्टता नहीं है और झूठ जो आपने पिछड़े वर्गों से संबंधित घोषणा के नाम पर बेशर्मी से फैलाया।
केटीआर ने विधानसभा में पेश जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर कहा कि सरकार को कल पेश किए गए आंकड़ों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह साफ है कि 42 फीसदी पिछड़े वर्ग आरक्षण की दिशा में काम करने का आपका कभी इरादा नहीं था। आपकी कांग्रेस सरकार का यू-टर्न लेना और फिर बेशर्मी से केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी डालना यह दिखाता है कि आप कितने प्रतिबद्ध हैं। एक बार फिर साबित हो गया कि आपकी सभी गारंटी, वादे और घोषणाएं सिर्फ राजनीतिक दिखावे के अलावा कुछ नहीं हैं।
केटीआर ने राहुल गांधी से कहा कि आपको अपना नाम बदलकर इलेक्शन गांधी रख लेना चाहिए। आपकी पिछड़े वर्ग को लेकर की गई घोषणा पूरी तरह से झूठ है और आपकी प्रतिबद्धता सिर्फ दिखावा है। विधानसभा में केटीआर ने कांग्रेस सरकार पर 42 फीसदी आरक्षण के लिए विधेयक पेश करने में विफल रहने का आरोप लगाया था और कहा कि उन्होंने कामारेड्डी बीसी घोषणा बैठक में किए गए वादे के मुताबिक पिछड़ों को धोखा दिया है।

रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, कांग्रेस नेता और ईओ के बीच बहस तेज
प्रियंका गांधी का आरोप: सत्ता बचाने के लिए एलडीएफ ने भाजपा के साथ की गुप्त डील, विचारधारा हुई ताक पर
बिना एड्रेस प्रूफ अब मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, किराएदारों और प्रवासियों को बड़ी राहत
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद
शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े
महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, इंजीनियर पत्नी संग हिमाचल के मंदिर में लिए सात फेरे
ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला: कोलकाता धमकी मामले में नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल, इस्तीफे की मांग