रायसेन में ट्रक ने बरातियों को रौंदा, पांच लोगों की मौत; 11 घायल
भोपाल। रायसेन जिले के खमरिया घाट के पास भोपाल-जबलपुर एनएच-45 पर जा रही एक बरात को ट्रक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 11 लाेग घायल हो गए। वहीं इनमें से पांच की हालत गंभीर है।घटना सोमवार रात 10 बजे की है, जहां चालक ने गलत साइड से ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से बरातियों को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आए सभी घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां से गंभीर घायलों को भोपाल और रायसेन रेफर किया गया है। बरात होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से चलकर रायसेन के खमरियां गांव तक पहुंची थी कि यह दुर्घटना हो गई।
सीएम ने सड़क दुर्घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंदौर में करण औजला का बड़ा कॉन्सर्ट, नगर निगम ने की साउंड सिस्टम जब्ती
न स्टे, न राहत: सोम डिस्टिलरीज केस 23 मार्च को फिर टॉप प्राथमिकता पर सुना जाएगा
इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया
भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव निकालेंगे मौन पदयात्रा
चलती कार में आग लगी, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जलकर हुई मौत
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की